झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) ने अपनी संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, समाजसेवी दिलीप पांडेय के खिलाफ फैलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार पर कड़ा रुख अपनाया है।
महासंघ ने एक औपचारिक पत्र जारी कर इन आरोपों को निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है।
संगठन ने आरोप लगाया है कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दिलीप पांडेय की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि अत्यंत निंदनीय है। महासंघ का कहना है कि पांडेय वर्षों से संगठन और समाज सेवा में सक्रिय हैं और उनका सार्वजनिक जीवन पारदर्शी व निष्पक्ष रहा है
विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष ऋषभ झा ने सभी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बिना सत्य की पुष्टि किए किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा न करने का आग्रह किया गया है।
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की झूठी जानकारी फैलाने का प्रयास किया गया, तो संगठन कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। महासंघ ने कहा है कि वे सत्य, सेवा और संगठन की गरिमा की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध हैं।पुलिस जांच कर रही है जो सच है सामने आयेगा।
#latestnewsindia #jhansicity #SSPJhansi #myfollowersandviewers #uttarpradeshnewspradesh #jhansinews







