Home » ई-पेपर » नुक्कड़ नाटक कर दी गई कानून की जानकारियां

नुक्कड़ नाटक कर दी गई कानून की जानकारियां

झाँसी : भूपेंद्र रायकवार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज  कोतवाली क्षेत्र में नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम वर्ष 2023 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

नये कानून के फायदे जैसे दण्ड से न्याय की ओर ई- एफआइआर, जीरो एफआइआर, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल सबूतों की मान्यता, सामुदायिक सेवा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, त्वरित न्याय व्यवस्था आदि के बारे में जागरूक किया। राहगीरों को नए कानून की जानकारी नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के तहत कराई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल जादौन, एसएस आई किरण रावत, एस आई वंदना कश्यप, एस आई आशीष, हेड कांस्टेबल अनुराधा यादव, मोहिनी तिवारी एवं विजय आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!