Home » मध्य प्रदेश » उज्जैन » रामराजा मंदिर के दर्शनों के समय में परिवर्तन, 8 अक्टूबर से लागू होगा नया शेड्यूल

रामराजा मंदिर के दर्शनों के समय में परिवर्तन, 8 अक्टूबर से लागू होगा नया शेड्यूल

ओरछा (निवाड़ी): भूपेंद्र रायकवार। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध *श्री रामराजा मंदिर* के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। यहां प्रतिदिन पहुंचने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए अब भगवान रामराजा के *दर्शन सुबह 9 बजे* से शुरू होंगे। यह परिवर्तन आगामी *8 अक्टूबर* से लागू किया जाएगा। ठंड के मौसम को देखते हुए यह परंपरागत बदलाव हर वर्ष की तरह इस बार भी किया जा रहा है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, भगवान श्रीराम यहां राजा के रूप में विराजमान हैं, और उनकी सेवा भी उसी तरह की जाती है जैसी किसी राजदरबार में होती थी। मौसम बदलने पर जिस प्रकार राजाओं की सभा का समय परिवर्तित किया जाता था, उसी प्रकार रामराजा सरकार के दरबार का समय भी परिवर्तित किया गया है।

नए समयानुसार दर्शन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी —

सुबह दर्शन: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

शाम दर्शन: शाम 7:00 बजे से रात 9:30 बजे तक

संध्या आरती:शाम 7:00 बजे

शयन आरती:रात 9:30 बजे

पहले गर्मी के मौसम में मंदिर के कपाट सुबह 8 बजे खुलते थे और 12:30 बजे तक दर्शन होते थे। वहीं शाम के समय दर्शन 8 बजे से 10:30 बजे तक होते थे। लेकिन अब सर्दियों के आगमन के साथ समय में एक घंटा परिवर्तन किया गया है।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम को नए समय के अनुसार ही निर्धारित करें, क्योंकि दोपहर में रामराजा सरकार के कपाट बंद रहते हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!