Home » ई-पेपर » श्री सालासर बालाजी दर्शन को निकले भक्त, 18 को लौटेंगे झांसी

श्री सालासर बालाजी दर्शन को निकले भक्त, 18 को लौटेंगे झांसी

झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मण्डल के तत्वावधान में कीर्तिशेष वैद्यराज पं श्री हनुमान प्रसाद दीक्षित स्मृति श्री सालासर बालाजी धाम यात्रा आज शाम अयोध्यापुरी गणेश चोराहा से रवाना हुयी। यह धार्मिक यात्रा श्री सालासर बालाजी धाम, दो जाटी हनुमान (फतेहपुर) इंछापूर्रण बालाजी (सरदार शहर) डूंगरी के हनुमान जी, सुजानगढ़ जीण भवानी माता, खाटूश्यामजी  के दर्शन करते हुए 18 अगस्त को झाॅसी वापिस आएगी।


इसके पहले पूर्व महापौर बिहारी लाल आर्य, मण्डल के वरिष्ठ वैध प॰श्री वीरेन्द्र दीक्षित, राष्ट्रीय मन्त्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी, भक्त मण्डल के अध्यक्ष अंकुर दीक्षित, मंजू तिवारी, प्रदुम दुबे,यात्रा के प्रभारी डा॰ जितेन्द्र द्विवेदी, राजू पटवा, कुलदीप खरे, भरत राय,मनीष परिहार,संजीव सिंह,सहजेंद्र सिंह बघेल, देवेश तिवारी, दीपक व्यास, कृष्णकुमार दुबे,प्रदीप यादव, श्री अंकुल राजपूत, श्री डालचंद वर्मा,अवदेश मकडारिया आदि मण्डल के सदस्य उपस्थित रहें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!