Home » अंतर्राष्ट्रीय » स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं : डॉ. संदीप सरावगी

स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं : डॉ. संदीप सरावगी

15 अगस्त हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है क्योंकि इसी दिन भारत को 200 साल के ब्रिटिश कोलोनियल शासन से आजादी मिली थी। इसी दिन, 1947 में, भारत को अत्याचारी ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजादी मिली थी। 15 अगस्त 2025 को हम भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार हैं। लोकतंत्र और स्वतंत्रता के इस उत्सव को मनाने के लिए पूरा देश एक साथ आता है। सभी देशवासी देशप्रेम में भाव विभोर सांस्कृतिक कार्यक्रम का मज़ा लेते हैं। सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी और निजी संगठन और अन्य संस्थान इस दिन को तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान गाकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके मनाते हैं।

मेरे भारत की महिमा तो,सभी देवों ने मानी है

तभी तो जन्म लेने की, इसी भूमीं पर ठानी है

यहां श्री राम की मर्यादा , महाभारत की कहानी है

तो आयें साथ मिलकर सब, हमें संस्कृति बढ़ानी है

महात्मा बुद्ध से त्यागी, महावीर से ज्ञानी है

यशोधरा का विरह है तो,पन्ना की कुर्बानी है

करु वर्णन मैं भारत का तो कम लगती कई सदियां

यहां पुरुषों में नारायण,नारी में भवानी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!