झांसी। (भूपेन्द्र रायकवार) रोटरी फोर्ट का 30वां अधिष्ठापन समारोह एक होटल में संपन्न हुआ। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष रोटेo विकास पांडे ने नवनिर्वाचित रोटे हेमंत राठौड़ और निवर्तमान सचिव रोटे संजय शर्मा ने नवनिर्वाचित सचिव रोटेo आलोक गर्ग को कॉलर और पिन बदल कर पदभार ग्रहण करवाया।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष रोटे विकास पांडेय ने अपना स्वागत भाषण दिया निवर्तमान सचिव रोटे संजय शर्मा ने गत वर्ष क्लब द्वारा किए गए कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की।। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटे हेमंत राठौर ने इस वर्ष सामाजिक कार्यों की रूप रेखा दी।।
रोटे तेजिंदर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
इस अवसर पर रोटे सुश्रुत मिश्रा, रोटे आर्य कुमार, रोटे संदीप, रोटे सतपाल शर्मा, रोटे दीपक मसांधरा उपस्थित रहे। अंत में नवनिर्वाचित सचिव आलोक गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।







