Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » संघर्ष सेवा समिति ने मनाया श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंचों का जन्मदिवस

संघर्ष सेवा समिति ने मनाया श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंचों का जन्मदिवस

झाँसी। भूपेन्द्र रायकवार। श्री गहोई वैश्य पंचायत वैश्य समाज की भारतवर्ष में सबसे प्रतिष्ठित पंचायत है। गहोई वैश्य समाज विभिन्न व्यवसायों में लिप्त है एवं व्यापार के माध्यम से देश को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहा है लंबे समय से यह समाज देश हित में कार्य करता आया है। व्यापारी वर्ग ने विपत्ति के समय लोगों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं चाहे वह कोरोना काल हो या किसी व्यक्ति विशेष पर कोई समस्या आन पड़ी हो, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी व्यापारी वर्ग आर्थिक सहयोग करता आया है।

इसी कारण श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंचों को सर्व समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। संघर्ष सेवा समिति जनपद और आसपास के क्षेत्रों में धरातल स्तर पर समाजसेवा का कार्य कर रही है। समिति के संस्थापक डॉक्टर संदीप सरावगी जो श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंच भी हैं। गहोई समाज के गौरव के रूप में उभर कर सामने आए हैं जो वैश्य समाज के साथ सर्वसमाज के लिये तन मन धन से तत्पर हैं।

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर श्री गहोई वैश्य पंचायत के तीन पंचों ओमप्रकाश बिश्वारी, केदारनाथ पहारिया और अशोक बरसैंया के साथ बुंदेलखण्ड क्षेत्रीय गहोई सभा के अध्यक्ष रामप्रकाश हथनौरिया का जन्मदिवस मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ० संदीप ने चारों स्वजातीय बंधुओं का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात केक काटकर चारों अतिथियों को जन्मदिवस व उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गयीं।

इस अवसर पर डॉक्टर संदीप ने कहा प्रत्येक समाज में पंचों को परमेश्वर का प्रतीकात्मक रूप माना जाता है श्री गहोई वैश्य पंचायत जनपद में वैश्य समाज के सर्वांगीण विकास के लिये लगातार कार्य कर रही है इसीलिये हमारा कर्तव्य है कि हम भी समाज के पंचों का आदर करें। आज हमारे कार्यालय पर समाज के पंचों का जन्मदिवस मनाया गया, सभी सदस्य आज हमारे कार्यालय उपस्थित हुए हम समाज के चारों बंधुओं का आभार व्यक्त करते हैं व उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हैं।

इस अवसर पर श्री गहोई वैश्य पंचायत के अध्यक्ष रामप्रकाश नाछोला ने कहा डॉ० संदीप संपूर्ण बुंदेलखंड में गहोई समाज के उभरते हुए सितारे हैं डॉ० संदीप के समाजसेवी कार्यों से हमारा पूरा समाज गौरवान्वित हुआ है। वे गहोई समाज के साथ सर्व समाज के लिए कार्य कर रहे हैं मैं डॉक्टर संदीप के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और साथ ही आज जिन साथियों का जन्मदिवस मनाया गया मैं उन्हें शुभकामनाएं व आशीर्वाद देता हूँ। आगे के क्रम में केदारनाथ पहारिया ने कहा यह बड़े हर्ष का विषय है कि आज डॉक्टर संदीप जैसे लोग हमारे समाज को गौरवांवित कर रहे हैं आज उनके द्वारा हम सभी पंचों को कार्यालय पर आमंत्रित किया गया और हमारे जन्म दिवस की खुशियां सभी ने मिलकर मनाई।

इस हेतु मैं डॉक्टर संदीप और संघर्ष सेवा समिति के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ। श्री गहोई वैश्य पंचायत के महामंत्री नितिन सरावगी ने कहा आज डॉक्टर संदीप और संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से हमें यह अवसर मिला आज हम सभी ने चारों सदस्यों का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। हम सभी चारों सदस्यों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। डॉ संदीप समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं उनकी समाज सेवा किसी जाति वर्ग तक केंद्रित नहीं अपितु हर धर्म हर जाति के लिए वे दिन रात सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं ऐसी ऊर्जावान लोगों का मिलना आसान नहीं है।

मैं आशा करता हूँ डॉक्टर संदीप ऐसे ही समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहें और हमारे समाज को गौरवान्वित करते रहें। संबोधन के क्रम में रामप्रकाश हथनोरिया ने कहा आज हम सभी को जन्मदिवस के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय बुलाया गया हम सभी ने एक साथ मिलकर खुशियां बांटी यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। बहुत कम ऐसे क्षण आते हैं जब एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का समय मिलता है आज संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आकर हम सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

डॉक्टर संदीप समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं अब समाजसेवी के साथ-साथ वे समाज के पंच भी बन चुके हैं नई जिम्मेदारियां के साथ नई ऊर्जा दिखाते हुए डॉक्टर संदीप पंचायत में सक्रिय भूमि का निभा रहे हैं मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। इस अवसर पर प्रमोद कुदरिया, राजू बरसैया, सुशांत गेंड़ा, संदीप नामदेव, हर्षित, सुधीर वर्मा, सत्य प्रकाश राजपूत, अनुज कुमार, आनंद चौहान, राजू सेन, अशोक रायकवार, बसंत गुप्ता, बलवान, मनोज प्रजापति, लला मिश्रा, राजकुमार मेहता, अरुण पांचाल, मास्टर मुन्नालाल, राहुल रायकवार आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!