झांसी।( Bhupendra Raikwar)समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी एवं फ्रंटल संगठन पदाधिकारियों एवं बबीना विधानसभा की जोन एवं सेक्टर एवं बूथ वार समीक्षा बैठक का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, उन्नाव /विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी-निरीक्षक, बाबीना विधानसभा एवं सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर एवं जोन प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने की । संचालन जिला महासचिव राधे लाल बौद्ध ने किया।
समाजवादी पार्टी उन्नाव सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव जनपद पहुंचे , यहां आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की हार में हमारा दोष था समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा झांसी जिले की बबीना विधानसभा में प्रभारी धर्मेंद्र यादव जिले में प्रथम नगर आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया सम्मान समारोह के बाद धर्मेंद्र यादव ने संगठन को मजबूत कर बूथ जिताने को अपनी प्राथमिकता बताई।
धर्मेंद्र यादव ने 2022 में मिली हार को कार्यकर्ताओं की विफलता बताया। कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला सम्मान समारोह के बाद धर्मेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। बूथ संगठन में युवाओं और बुजुर्गों सबको सम्मान देने की बात कही, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत हो सके। वही आगामी विधानसभा चुनाव में कर्तकर्ताओ को संगठित कर जिले की सभी विधानसभा सीटे जीतने की शपथ दिलाई।
इस दौरान पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व विधायक सतीश जतारीया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग, सलीम खानजादा, विश्व प्रताप सिंह, राकेश पहवान, संजय पाल, संदीप वर्मा, रोहित सिंह परीक्षा, स्वदेश यादव, विजय झासिया, सलीम मंसूरी, सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







