Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बबीना मैन रोड़ पर फिर अतिक्रमण, रोज़ाना जाम से जनता बेहाल

बबीना मैन रोड़ पर फिर अतिक्रमण, रोज़ाना जाम से जनता बेहाल


एम्बुलेंस भी फंसी जाम में, लोगों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

बबीना (झांसी), संवाददाता। बबीना कस्बे की मुख्य सड़क मैन रोड एक बार फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गई है, जिससे रोज़ाना भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सोमवार को जाम के कारण एक एम्बुलेंस को भी लंबा समय फंसे रहना पड़ा, जिसे चालक ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ समय पूर्व छावनी परिषद द्वारा मैन रोड पर अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया था। परिषद ने चेतावनी दी थी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद व्यापारियों ने पुनः फुटपाथ और सड़क पर दुकानों का सामान फैलाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

मैन रोड पर स्थित दुकानों के आगे अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई घट गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। खासकर स्कूल के समय यहां भारी भीड़ देखी जाती है। आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को एक एम्बुलेंस जाम में फंस गई, जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया। चालक ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह रास्ता बनाकर एम्बुलेंस को बाहर निकाला।

स्थानीय नागरिकों ने छावनी परिषद और जिला प्रशासन से मांग की है कि मैन रोड पर दोबारा हो रहे अतिक्रमण पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि जनता को रोज़ाना के जाम से राहत मिल सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!