Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश ने किया संघर्ष सेवा समिति कार्यालय का अवलोकन

प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश ने किया संघर्ष सेवा समिति कार्यालय का अवलोकन

झाँसी। Bhupendra Raikwar। संघर्ष सेवा समिति के कार्यों को देखते हुए लगातार लोग कार्यालय आकर संघर्ष सेवा समिति के कार्यों का अवलोकन करते हैं। जिससे संगठन का विस्तार तो होता ही है साथ ही असहायों और पीड़ितों की सहायता करने में भी सहयोग प्राप्त होता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आगमन हुआ जहां डॉक्टर संदीप ने तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं शॉल पहनाकर एवं मोमेंटो देकर उनको सम्मानित किया।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से बातचीत की साथ ही संघर्ष सेवा समिति का कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने कहा की सेवा कार्यों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। डॉक्टर संदीप मानवता की सेवा का पुण्य कर्म कर रहे हैं आज संघर्ष सेवा समिति की पूरी टीम से मुलाकात हुई इस प्रकार के कार्यों को निश्चित रूप से प्रोत्साहन देना चाहिए।

जो कार्य प्रशासन को करना चाहिए वह कार्य डॉक्टर संदीप कर रहे हैं समाजसेवी कार्यो के लिए डॉक्टर संदीप को कई जगह सम्मानित किया गया है इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूँ और आशा करता हूँ, डॉ० संदीप इसी तरह अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ते रहें।

इस अवसर पर अरविंद कुमार उपाध्याय (जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास), मुन्नालाल गौड़ (तहसीलदार दतिया), देवेंद्र सेन, छत्रपाल राजपूत, अतुल यादव, जगदीश, आनंद चौहान, सतनाम सिंह काके, रिजवान, मास्टर मुन्नालाल, सुशांत गुप्ता, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, रेखा विश्वकर्मा, नीलू रायकवार, दीक्षा साहू, बसंत गुप्ता, भूपेंद्र यादव, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, आनंद चौहान, प्रमेंद्र सिंह, भगवान दास, मीना मसीह, अनूप खरे, के.के. दुबे आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!