Home » राजनीति » सपा नेता ने बेड़ियां डाल कर किया संविधान बचाने का आवाहन

सपा नेता ने बेड़ियां डाल कर किया  संविधान बचाने का आवाहन

-यह देश मनुस्मृति से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा : विश्व प्रताप सिंह


झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिला अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह हाथों में बेड़ियां पहन कर कार्यकर्ताओं के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कचहरी चौराहे पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन  किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वे बेड़ियां पहनकर यह संदेश देना चाहते हैं कि आज देश का आम नागरिक, खासकर कमजोर और वंचित वर्ग, एक बार फिर गुलामी जैसी स्थिति में धकेला जा रहा है।

जब तक संविधान को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कर लिया जाता, तब तक समाजवादी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं।

लोकतंत्र की आत्मा को कुचला जा रहा है। हमारे पास अब एक ही विकल्प बचा है, बाबा साहब के संविधान को बचाना। यही हमारी सबसे बड़ी ढाल है। यह देश मनुस्मृति से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा।”

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!