मुम्बई। (भूपेन्द्र रायकवार) गोविन्दा के बेटे यशवर्धन आहूजा आखिरकार बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें यह मौका 9 साल तक ऑडिशन देने के बाद मिला है।
यशवर्धन एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म से डेब्यू करेंगे, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता साई राजेश करेंगे।अपने बेटे के इस संघर्ष और सफलता पर बात करते हुए, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को ‘स्टार किड’ होने से जुड़ी यादें ताजा हो आईं।
उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि स्टार किड होने के बावजूद यशवर्धन को अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि लोगों की उनसे बहुत उम्मीदें होती हैं और उस विरासत को आगे बढ़ाना आसान नहीं होता।
सुनीता ने यह भी कहा कि यशवर्धन अपना रास्ता खुद बना रहा है और वह इसके लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि उसे सफलता मिले और वह नकारात्मकता से दूर रहे। सुनीता आहूजा ने पहले भी स्टार किड्स पर खुलकर बात की है और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया है।







