Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कचड़ा कलैक्शन के नाम पर व्यापारियों का आर्थिक शोषण
पूर्व उपसभापति सुनील नैनवानी ने ज्ञापन सौंपकर बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग

कचड़ा कलैक्शन के नाम पर व्यापारियों का आर्थिक शोषण
पूर्व उपसभापति सुनील नैनवानी ने ज्ञापन सौंपकर बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग


झांसी। भूपेन्द्र रायकवार महानगर में नगर निगम द्वारा व्यापारियों का कचड़ा कलैक्शन के नाम पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इससे परेशान व्यापारियों ने बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग की। इधर पूर्व उपसभापति व वर्तमान सभासद सुनील नैनवानी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि नगर निगम की पूर्व बोर्ड बैठक में कार्मिशयल कचड़ा उठाने का ए.जी इन्वायरों कम्पनी द्वारा जो शुल्क का अनुबंध हुआ था, को पिछले दिनों बढा दिया गया।

जिसका व्यापारिक वर्ग विरोध में है। ज्ञापन में बताया कि पूर्व कचड़ा कलैक्शन के नाम पर व्यापारियों से सौ रूपये लिया जाता था, अब उस शुल्क को 240 रूपये कर दिया गया। इसी प्रकार भोजनालयों से पांच सौ रूपये के एवज में नौ सौ रूपये कर दिया गया। इसी तरह होटल व्यवसाईयों से नौ रूपये के एवज में 24 सौ रूपये कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बिना बोर्ड के शुल्क किस के आदेश से बढ़ाया गया, यह भी जांच का विषय है। कके सहयोग में भाजपाइयों ने बैठक कर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!