Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » Orry:ओरी शराब केस में होटल मालिक का आया बड़ा बयान, कहा

Orry:ओरी शराब केस में होटल मालिक का आया बड़ा बयान, कहा

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ओरी हाल ही में माता वैष्णों देवी मंदिर पहुंचे थे, जहां उनपर शराब सेवन करने के आरोप लगाया गया। ओरी जिस होटल में ठहरे थे, वहां के होटल मालिक ने कटरा स्थित माता के स्थल की पवित्रता बनाए रखने की अपील की है। आइए जानते हैं पूरी बात। 

Trending Videos

होटल मालिक ने क्या कहा?

 

कटरा होटल और रेस्तरां एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश वजीर ने माता वैष्णों देवी की पवित्रता बनाए रखने के लिए शराब के सेवन से बचने को कहा। साथ ही राकेश ने एएनआई से बातचीत में कहा कि कटरा में शराब प्रतिबंधित है और यहां सब्जियों में भी लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ओरी के शराब सेवन के आरोप पर उन्होंने कहा कि आपको इस जगह पर शराब के सेवन से बचना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: Rajshri Deshpande: सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी की भी दमदार नायिका, लेकिन…

 

 

ओरी पर क्या है आरोप? 

 

बीत दिन जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, कटरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप में शराब पीने के आरोप में ओरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आठ लोगों में एक रूसी नागरिक भी शामिल था। कानून के अनुसार, इस तीर्थ क्षेत्र में शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन सख्त वर्जित है।

 

 

यह खबर भी पढ़ें: Alisha Chinai Birthday: अलीशा को इस एल्बम की वजह से कहा जाता है क्वीन ऑफ इंडिपॉप, आजकल क्या कर रही हैं गायिका?

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

 

माता वैष्णो देवी दर्शन की अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान ओरी ने कुछ तस्वीरें शेयर की, जो उनकी गिरफ्तारी की का कारण बन गया था। ओरी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद ऐसा हुआ। ओरी ने कटरा के एक होटल में शराब सेवन करने की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। इसी बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Source link

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!