Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » जमीन के बदले नौकरी के लिए धन शोधन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को ईडी का समन

जमीन के बदले नौकरी के लिए धन शोधन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को ईडी का समन

नौकरी के बदले जमीन के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद को समन जारी किया है। ईडी ने लालू यादव को 19 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। 76 वर्षीय लालू प्रसाद यादव को पटना में ईडी कार्यालय में पेश होना होगा। ईडी ने लालू यादव के परिवार के कई अन्य सदस्यों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। जिनमें उनके दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव शामिल हैं।

Trending Videos

ईडी के सामने पेश होने की उम्मीद कम

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समन के बावजूद लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने बीते साल लालू यादव और उनके परिजनों के खिलाफ दिल्ली की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव का नाम भी बतौर आरोपी शामिल है। इससे पहले बीते महीने दिल्ली की एक अदालत ने भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को नौकरी के बदले जमीन मामले में समन जारी किया था।

ये भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, तेजस्वी समेत सभी आरोपियों को भी अदालत ने किया तलब

 

 

दिल्ली की अदालत ने भी जारी किया था नोटिस

 

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी समन जारी कर 11 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। ईडी द्वारा धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में जो जांच की जा रही है, उसमें लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

 

 

लालू प्रसाद यादव पर नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को कम दाम पर बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। यह घोटाला उस समय हुआ, जब साल 2004-2009 तक लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। सीबीआई ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव ने नियमों को ताक पर रखते हुए भर्तियां की थीं।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: ‘लगाओ ठुमका वर्ना हो जाओगे सस्पेंड’; लालू के लाल ने वर्दी वाले को हड़काया तो शुरू हो गई सियासत

संबंधित वीडियो

 

Source link

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!