झांसी। भूपेंद्र रायकवार। सिंगल पूरा, सीपरी बाजार स्थित श्री हरिदास शिवालय (रायकवार समाज मंदिर) में हर माह के अंतिम मंगलवार की परंपरा के अनुसार सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का पावन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
इस आयोजन का सफल संचालन मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्री कैलाश रायकवार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से श्री महेश रायकवार (CTI), श्री केशव दास रायकवार, श्री रामसेवक रायकवार , श्री राकेश रायकवार, श्री शंकर रायकवार, वरिष्ठ समाजसेवी उर्मिला देवी रायकवार, श्री सुरेश रायकवार, श्री महेश प्रसाद रायकवार, श्री हरी बाबू रायकवार एवं मंजुला रायकवार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में दीपाली रायकवार (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूत करते हैं और समाज में एकता व भाईचारा बढ़ाते हैं।







