Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दबंगों ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, महिला के साथ की अभद्रता

दबंगों ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, महिला के साथ की अभद्रता

झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव करने आई महिला के साथ भी अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। पीड़ित ने थाना शहर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक पंचवटी कॉलोनी बचपन स्कूल के पास निवासी राजेश कुशवाह ने थाना कोतवाली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह गुरुवार की शाम दिलीप पांडे के कार्यालय के बाहर खड़ा था। तभी विपक्षी अमन, महेंद्र आए ओर उसे गाली गलौज कर लात घुसो से मारपीट करने लगे तथा उसे गोली मारकर हत्या की धमकी दी।

चीखने चिल्लाने पर पास में मौजूद महिला ओर उसका पति बीच बचाव करने आए तो दबंगों ने उनके साथ भी अभद्रता कर मारपीट की ओर धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की।मांग की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!