Home » ई-पेपर » उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने की शिष्टाचार भेंट

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने की शिष्टाचार भेंट

भूपेन्द्र रायकवार


झांसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित से जुड़े  महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास, सड़क एवं अधोसंरचना, ग्रामीण समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आमजन से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की स्थिति से अवगत कराते हुए कुछ आवश्यक समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है।
भेंट के दौरान सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। अंत में सभी ने प्रदेश के सतत विकास और जनसेवा के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा समेत तमाम विधायक मौजूद रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!