झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। कल्याणकारी ग्रुप के तत्वाधान में शिव परिवार मन्दिर का भूमि पूजन, गुरु जी के आश्रम एवं गौशाला का भूमि पूजन, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा सोमवार को विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने कार्यक्रम की काफी सराहना की।
बड़ागाँव गेट, बाहर बाबा का अटा, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, अशोक सनफ्रान सिटी पलक पैलेस बड़ागाँव गेट बाहर मुक्ति धाम के पास आयोजित कार्यक्रम के संयोजक नत्थू कुशवाहा, दिलीप पाण्डे, अनिल वर्मा, नरेन्द्र भूषण द्विवेदी,एड हाजी जैद रिजवान मंसूरी ने महंत श्री वैदेही वल्लभ महाराज, भाजपा के युवा नेता परन शर्मा, रामजी परिहार आदि का फूल माला, अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजनों पर लोगों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस दौरान शिवा महाराज, पंकज पाराशर (सीनियर एड. अध्यक्ष तहसील बार संघ ) आचार्य ब्रमजीत महाराज, मामा, लल्ला गिरी, मनीष गिरी, गणेश गिरी, अब्दुल कुदुस, अब्दुल रऊफ, अर्जुन सिंह चौहान, असद उल्लाह, सागर साहू, कमलेश राय, विक्की सोनी, चन्दन कुशवाहा, बलराम कुशवाहा बल्ले, कैलाश कुशवाहा, विक्की कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, पिल्लू, अशीष यादव, शिव कुमार यादव (दिगारा) पूरण ठेकेदार, पवन यादव, लकी शर्मा, राजेश कुशवाहा, रिषभ झा, आनन्द सोनी, संजू सोनी, अंकित कुशवाहा, विष्णू महाराज, अकीब राजा, शबाज मकरानी समेत कल्याण कारी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।







