Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » न्यू पीएस ज्वैलर्स की पहली वर्षगांठ पर ग्राहकों को मिल रहा फायदा

न्यू पीएस ज्वैलर्स की पहली वर्षगांठ पर ग्राहकों को मिल रहा फायदा

झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। सिविल लाइन स्थित न्यू पीएस ज्वैलर्स अपने प्रतिष्ठान की प्रथम वर्षगांठ पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स के साथ बिग एनिवर्सरी सेल का आयोजन हुआ। यह विशेष सेल पांच फरवरी तक चलेगी। प्रतिष्ठान के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि सेल के दौरान ग्राहकों को चयनित स्वर्ण आभूषणों पर फ्लैट तीन प्रतिशत मेकिंग चार्ज, हीरे के आभूषणों पर शून्य प्रतिशत मेकिंग चार्ज, पुराने सोने पर 100 प्रतिशत मूल्य और सबसे कम गोल्ड रेट की गारंटी दी जा रही है।
साथ ही ग्राहकों को लाइफटाइम फ्री सर्विस का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हल्के वजन की ब्राइडल ज्वैलरी के साथ-साथ नवीनतम डायमंड, कुंदन और पोल्की ज्वैलरी कलेक्शन भी विशेष रूप से उपलब्ध रहेगा। हर खरीद पर ग्राहकों के लिए स्पिन एंड विन के माध्यम से सुनिश्चित उपहार की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी आकाश कुलहरि, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, रामनरेश तिवारी, मेयर बिहारी लाल आर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, मृदुल मित्तल, अनिल अग्रवाल, भूपेन्द्र रायकवार संपादक सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आनंद यादव, एसपी सिटी प्रीति सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विवेक अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार जताया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!