Home » ई-पेपर » बबीना विधानसभा की विशाल एकता यात्रा चिरगांव में कल, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

बबीना विधानसभा की विशाल एकता यात्रा चिरगांव में कल, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि


– सभी तैयारियां पूर्ण, चिरगांव सज कर तैयार

झांसी। भूपेन्द्र रायकवार‌। सरदार पटेल जन्म 150वीं जन्म जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत बबीना विधानसभा के चिरगांव मंडल में कल 17 नवंबर को होने वाली यूनिटी मार्च के संबंध में रविवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने बताया कि देश की एकता के आधार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जन्मजयंती समारोह अभियान के अंतर्गत की 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य बबीना विधानसभा की होने वाली एकता यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 

उनके साथ झांसी जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि भी इस में सम्मिलित होंगे। सर्वप्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में जनसभा होगी। सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री के द्वारा होगा। यह यात्रा महाविद्यालय से प्रारंभ होते हुए मंडी,रामनगर चौराहा,थाना,  पहाड़ी चुंगी, पहाड़ी तिराहा,होते हुए मिश्रा ढाबा, पहुंचेगी। वहां से  अंतिम पड़ाव महेवा तिराहे पहुंचेगी। जहां पुनः एक जनसभा होगी।

उन्होंने बताया प्रत्येक चौराहे पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की जायेगी। यात्रा में देशभक्ति गीत, विभिन्न झांकियां भी सम्मिलित होंगी और इस यात्रा के माध्यम से हम सभी झांसी जनपद बासी राष्ट्रपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यात्रा प्रभारी मुकेश मिश्रा बताया कि यह यात्रा सरदार पटेल जी 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पूरे देश में की जा रही क्योंकि आज हम जो अखंड भारत का स्वरूप देखते है उस भारत को अखंडता प्रदान करने का कार्य 562 रियासतों को देश में शामिल करके उन्होंने ही किया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!