Home » ई-पेपर » बबीना विधानसभा की एकता यात्रा में 17 को शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : राजीव सिंह पारीछा

बबीना विधानसभा की एकता यात्रा में 17 को शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : राजीव सिंह पारीछा

-15 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में होंगे शामिल

झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। सरदार पटेल जन्म 150वीं जन्म जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत बबीना विधानसभा के चिरगांव मंडल में 17 नवंबर को होने वाली यूनिटी मार्च के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन सर्किट हाउस में हुआ।  जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने कहा देश की एकता के आधार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जन्मजयंती समारोह अभियान के अंतर्गत की 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य बबीना विधानसभा की होने वाली एकता यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उनके साथ झांसी जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि भी इस में सम्मिलित होंगे। सर्वप्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में जनसभा होगी उसके पश्चात यात्रा का शुभारंभ माननीय उपमुख्यमंत्री के द्वारा होगा। यह यात्रा महाविद्यालय से प्रारंभ होते हुए मंडी,रामनगर चौराहा,थाना, पहाड़ी चुंगी, पहाड़ी तिराहा,होते हुए मिश्रा ढाबा, पहुंचेगी वहां से अंतिम पड़ाव महेवा तिराहे पहुंचेगी जहां पुनः एक जनसभा होगी।


उन्होंने बताया प्रत्येक चौराहे पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की जायेगी यात्रा में देशभक्ति गीत ,विभिन्न झांकियां भी सम्मिलित होंगी और इस यात्रा के माध्यम से हम सभी झांसी जनपद बासी राष्ट्रपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल जी 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पूरे देश में की जा रही क्योंकि आज हम जो अखंड भारत का स्वरूप देखते है उस भारत को अखंडता प्रदान करने का कार्य 562 रियासतों को देश में शामिल करके उन्होंने ही किया।


इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन, यात्रा प्रभारी मुकेश मिश्रा,महोबा प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि,नंदकिशोर भिलवारे,विकास कुशवाहा,चेतन ओझा मीडिया प्रभारी भाजयुमो, हेमंत पांचाल,भूपेंद्र रायकवार,रवि पाल,मनोज झारखड़िया,पवन राजपूत ,अनिल मुस्तारिया,आदि लोग उपस्थित रहे

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!