– विधायक खेल स्पर्धा 2025 का एमएलए राजीव सिंह पारीछा ने किया शुभारंभ
झांसी। भूपेन्द्र रायकवार। चिरगांव स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त इंटर कॉलेज में विधायक खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ हो गया। इस आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
विधायक राजीव सिंह पारीछा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, ऊर्जा और एकता का प्रतीक हैं यह आयोजन युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ टीम भावना को भी सशक्त करता है। इस स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
क्षेत्रीय खेल व युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस स्पर्धा में दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, वॉलीबॉल, फुटबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद और कुश्ती जैसे विभिन्न खेल शामिल हैं। इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना है।
इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लें रहे हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। आयोजन समिति ने प्रतिभागियों और दर्शकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।







