Home » अंतर्राष्ट्रीय » समाचार, रेडियो, वेब या फिल्म : हर मंच के लिए प्रशिक्षित करें खुद को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में

समाचार, रेडियो, वेब या फिल्म : हर मंच के लिए प्रशिक्षित करें खुद को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में

झाँसी। भूपेन्द्र रायकवार। हर दिन नई सूचनाओं से दुनियाभर को अवगत कराने और देश-दुनिया की घटनाओं का विश्लेषण कर उसके असल तथ्यों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए पत्रकारिता और जन संचार से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में उपलब्ध हैं। विभिन्न सुविधाओं और संसाधनों से सुसज्जित बुंदेलखंड विवि के जन संचार और पत्रकारिता संस्थान ने जन संचार एवं पत्रकारिता के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार और पत्रकारिता संस्थान में इन कोर्सों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं वेब मीडिया के साथ-साथ जनसंपर्क, विज्ञापन, रेडियो, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, फोटोग्राफी, कंटेंट क्रिएशन, टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के विविध रोजगारपरक अवसरों से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाता है।

उपलब्ध कोर्स एवं विशेषताएं
बीए इन मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म
योग्यता: किसी भी संकाय से 12वीं पास
चयन: सीधे प्रवेश
अवधि: 3/4 साल | सीट: 60 | फीस: 25,500 रुपये प्रतिवर्ष

एमए इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म
योग्यता: किसी भी संकाय से स्नातक
चयन: सीधे प्रवेश
अवधि: 2 साल | सीट: 40 | फीस: 32,500 रुपये प्रतिवर्ष

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
योग्यता: किसी भी संकाय से स्नातक
चयन: सीधे प्रवेश
अवधि: 1 साल | सीट: 20 | फीस: 32,500 रुपये

कोर्स की प्रमुख सुविधाएँ
इंटरनेट सुविधा युक्त कंप्यूटर लैब, स्टिल व वीडियो कैमरा.

नियमित रूप से क्विज़, सेमीनार और व्याख्यान का आयोजन.

विद्यार्थियों द्वारा ‘संवाद’ नामक प्रायोगिक समाचार पत्र का प्रकाशन.

मीडिया उद्योग भ्रमण व कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन.


रोजगार के अवसर
इन पाठ्यक्रमों से प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राएं समाचार पत्र, पत्रिका, रेडियो, टेलीविजन, वेब मीडिया के अलावा फिल्म इंडस्ट्री, जनसंपर्क, विज्ञापन, साउंड इंजीनियरिंग, ईवेंट मैनेजमेंट,सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर जैसे क्षेत्रों में चमकदार कैरियर बना सकते हैं।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है एवं उन्हें भविष्य निर्माण का विशेष अवसर उपलब्ध कराता है। इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और उच्च स्तरीय शोध की भी अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी अपनी मेधा के बल पर शैक्षणिक जगत में भी समुचित मुकाम हासिल कर सकता है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!