लखनऊ। भूपेन्द्र रायकवार। झांसी जनपद की बबीना विधानसभा से विधायक राजीव सिंह पारीछा ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बबीना विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे, जिनमें से कई पर प्राथमिकता के आधार पर सहमति बन गई है।
प्रमुख प्रस्ताव जो विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा प्रस्तुत किए गए:
🔸 चिरगांव में रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण
🔸 पोहरा में नदी पर बड़े पुल का निर्माण
🔸 बड़ागांव बराटा–भसनेह मार्ग पर पुल का निर्माण
🔸 बरुआसागर बाईपास की स्वीकृति
🔸 विधानसभा क्षेत्र में 10 छोटे पुलों का निर्माण
🔸 डार्क स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) को समाप्त करने हेतु कार्य योजना
विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया कि इन सभी प्रस्तावों की अनुमानित लागत ₹500 करोड़ है, जिसमें से ₹300 करोड़ के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विधायक का कहना है:
“जनता की अपेक्षाओं को धरातल पर उतारना ही मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री जी से प्राप्त समर्थन से बबीना विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने में हम सफल होंगे।”







