Home » ई-पेपर » मुम्बई-दिल्ली जैसा अहसास अब झाँसी में : अरिफ शहडोली

मुम्बई-दिल्ली जैसा अहसास अब झाँसी में : अरिफ शहडोली

झाँसी। (भूपेन्द्र रायकवार) बुंदेलखंड के प्रसिद्ध अभिनेता अरिफ शहडोली ने कहा कि झाँसी में अब भी बड़े शहरों जैसा माहौल बनने लगा है। उन्होंने कहा, “मैंने कई ओपन माइक इवेंट्स देखे हैं, लेकिन औरालाइन क्लब झांसी का यह आयोजन अब तक का सबसे बेहतरीन लगा।

इस इवेंट में जिस तरह की ऊर्जा, प्रबंधन और कलाकारों की प्रस्तुति देखने को मिली, उसने मुझे मुंबई और दिल्ली जैसे माहौल की याद दिला दी। झाँसी निश्चित तौर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

औरालाइन क्लब झांसी के द्वारा आयोजित ओपन माइक चैप्टर 2 का भव्य आयोजन रविवार को वाय.जी.ऐम. आइसोलेट झांसी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली से आईं प्रसिद्ध स्टोरीटेलर प्रीत ने अपनी दमदार कहानी सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में 35 से अधिक कलाकारों ने कविता, शायरी, स्टैंडअप कॉमेडी, ग़ज़ल, स्टोरीटेलिंग और रैप जैसी विधाओं में प्रस्तुति दी। लगभग 120 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

इवेंट का संचालन अभिषेक गुप्ता ने किया। वहीं पूरे आयोजन के सफल संचालन में औरालाइन क्लब के संस्थापक शिवांश झा आभार व्यक्त करा ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!