Home » Uncategorized » गहोई वैश्य समाज की बैठक में डॉ० संदीप हुए सम्मानित, संघर्ष सेवा समिति की हुई सराहना

गहोई वैश्य समाज की बैठक में डॉ० संदीप हुए सम्मानित, संघर्ष सेवा समिति की हुई सराहना

Jhansi( Bhupendra Raikwar)।  गहोई वैश्य समाज सेवा समिति गोहद के तत्वाधान में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद में बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्वालियर के जीवाजी क्लब में आयोजित किया गया। गहोई वैश्य समाज के इस कार्यक्रम में समाज की विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक बंधुओं को समिति द्वारा तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत एवं शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

सम्मान समारोह में मैहर के जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, कटनी जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी, भोगीलाल बिलैया, राजेंद्र बड़ेरिया डीएसपी पिछोर, संजय नीखरा कोषाध्यक्ष जीवाजी क्लब को सम्मानित किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं अतिथिगणों द्वारा संघर्ष सेवा समिति एवं डॉ० संदीप सरावगी की सराहना की गई। डॉ० संदीप की सराहना करते हुए धर्मेंद्र बड़ेरिया ने कहा गहोई वैश्य समाज के गौरव डॉक्टर संदीप की ख्याति अब झाँसी के साथ-साथ अन्य प्रदेशों तक भी पहुंच रही है।

संघर्ष सेवा समिति जो विगत कई वर्षों से समाजसेवा, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। समाजसेवी कार्यो के लिए डॉक्टर संदीप को जनपद से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे व्यक्तियों से हमारे समाज के गौरव एवं सम्मान में वृद्धि होती है हमें भी ऐसे व्यक्तित्वों की सराहना एवं सहयोग करना चाहिये। आगे के क्रम में डॉ० संदीप सरावगी ने कहा वैश्य वर्ग समाज के सेवा कार्यों में शुरू से आगे रहा है स्कूलों, मंदिरों और सांस्कृतिक स्थलों के निर्माण व रखरखाव में गहोई समाज ने काफी योगदान किया है।

गहोई समाज ने राजनीति में रूचि न लेते हुए व्यापार और सामाजिक व्यवस्थाओं पर ज्यादा जोर दिया है लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज की राजनीति में सहभागिता भी आवश्यक हो गई है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमारे समाज को राजनीति में रुचि लेनी होगी। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र बड़े दिया एवं विकास कुचिया ने किया। इस अवसर पर एस के गुप्ता, एन पी छिरोल्या, अखिलेश गुप्ता, आनंद रावत, पंकज सांवला, गौरव गोहद, रामशरण कसाब, पवन बिलैया, रामकुमार, जितेंद्र सुहाने, आशीष सुहाने, राजेश कुदरिया, विशंभर रावत, अंशुमन गुप्ता, माधव गुप्ता, एस के गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मुकेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!