Home » अपराध » शादी समारोह में खूनी संघर्ष: चार युवकों ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

शादी समारोह में खूनी संघर्ष: चार युवकों ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

बबीना (झाँसी) भूपेन्द्र रायकवार। थाना बबीना क्षेत्र की लवकुश वाटिका में एक शादी समारोह उस समय हिंसक हो गया जब झाँसी के भोजला निवासी विशाल पाल और उनके भाई इन्द्रपाल पर चार युवकों ने लाठी-डंडों और बोतल से हमला कर दिया।पीड़ित विशाल पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने लवकुश वाटिका आरामशीन भेल आए थे।

इसी दौरान ग्राम बुडैरा, थाना ओरछा, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) के निवासी सुन्दर राजपूत, राहुल राजपूत (पुत्रगण जान सिंह राजपूत), आनन्द सिंह दांगी उर्फ आशिक एवं प्रिन्स राजपूत (अज्ञात) ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

हमले में विशाल पाल की गर्दन से चेन टूटकर गिर गई और उनके सिर पर बीयर की बोतल मारी गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। शोर सुनकर उनका भाई इन्द्रपाल बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।विशाल पाल ने बबीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

error: Content is protected !!