झांसी( भूपेन्द्र रायकवार)। आज भारतीय जनता पार्टी के 46 बा स्थापना दिवस पूरे झांसी महानगर के सभी बूथों पर घर-घर भाजापा झंडा लगाकर फहराया गया एवं मिठाई खिलाकर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया बही बीजेपी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार के नेतृत्व में एवं सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा भाजपा कार्यालय पर झंडा फहराया गया एवं सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर स्थापना दिवस मनाया भगवान राम की आराधना कर भाजपा कार्यालय पर हवन पूजन कर स्थापना दिवस को मनाया।
जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश में संगठन की अध्यक्षता माधव प्रसाद त्रिपाठी को सौंप गई वह 1980 से 1984 तक अध्यक्ष रहे उनका कार्यकाल खत्म हुआ तो संगठन के बड़े नेता रहे कल्याण सिंह जी अध्यक्ष बने।
1984 से 1990 तक अध्यक्ष रहे 1990 से राजेंद्र गुप्त जी प्रदेश अध्यक्ष बने और उसके तुरंत बाद कलराज मिश्र जी को प्रदेश अध्यक्ष बने और उन्होंने कहा की पार्टी के पदाधिकारी प्रत्येक दिन अपने प्रवास के समय सभी से मिलते-जुलते थे उनके सुख-दुख में सहभागी होते हैं आज वर्तमान में भाजपा सरकार है अपने संगठन को लगातार हम लोग आगे बढ़ा रहे हैं इसके साथ ही आज प्रदेश में 172459 बूथ है और हर बूथ पर भाजपा के 17 सदस्य बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारियों की मौजूदगी है।
जो दिन प्रतिदिन के अभियान को चलाते हैं इसके कारण भाजपा प्रदेश के लगभग 100000 गांव तक अपनी सीधी पहुंच रखी है माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात हर महीने कम से कम 125000 बूथों पर सुनी जाती है इसके बाद हर बूथ से कार्यकर्ता अपनी फोटो भेजते हैं आज भाजपा के प्रदेश में 27,634 शक्ति केंद्र हैं उनकी बैठक बूथ कमेटी शक्तिकेंद्र संयोजक और प्रभारी के साथ हमेशा होती है आज 46 में स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई।
इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के देर के साथ भाजपा कम कर रही है देश को प्रगति पत्र सुशासन व गरीब कल्याण के संकल्प के साथ बीजेपी आगे बढ़ रही है मां भारती की सेवा में सतत समर्पित विश्व के विशाल तक राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस में सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सक्रिय नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी न केवल देश में राजनीतिक परिदृश्य में अग्रणी संगठन के रूप में स्थापित हुई वर्क राष्ट्रीय हित और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ समाज के सभी वर्गों का विश्वास अर्जित करने में सफल रहीभाजपा ने एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाया।
1965 में पंडित दीन उपाध्याय जी ने एकात्म मानवदर्शन का उपदेश दिया था। हमारा उस समय का मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन भाजपा ने एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाया और मोदी जी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास” के रूप में अंत्योदय को आगे बढ़ाया।







