भारत में फिल्म ने किया था इतना कारोबार
जापान में फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘देवरा’ के म्यूजिक को अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है,जो लोगों के बीच पहले ही लोकप्रिय हो चुका है। फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 292.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

5 of 5
देवरा पार्ट वन
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वॉर में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।







