‘औरंगजेब का समर्थन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा कि ‘महाराष्ट्र में औरंगजेब का समर्थन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘नागपुर में जो घटना घटी, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह सुनियोजित साजिश थी या नहीं। डीसीपी स्तर के चार अधिकारी हिंसा में घायल हुए। सीएम घटना की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कई लोग बाहर से आए। पेट्रोल बम फेंके गए। पुलिस पर हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।’
#WATCH | Mumbai | Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, “No one in Maharashtra will tolerate those who support Aurangzeb….” pic.twitter.com/zKVORwWiyY
— ANI (@ANI) March 18, 2025
12:21 PM, 18-Mar-2025
कांग्रेस सांसद बोलीं- सामाजिक ताने-बाने को खराब करने की हो रही कोशिश
महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने नागपुर हिंसा पर कहा कि ‘मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने सभी को एकजुट रखा। कुछ लोग हमारे सामाजिक तानेबाने को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।’
#WATCH | Delhi: On Nagpur violence, Congress MP Varsha Gaikwad says, “I request the people of Maharashtra to maintain peace… Maharaja Chhatrapati Shivaji Maharaj was a leader who went ahead, keeping everyone together… Some people are trying to damage the social atmosphere in… pic.twitter.com/yZrT6sUQSJ
— ANI (@ANI) March 18, 2025
12:14 PM, 18-Mar-2025
‘पुलिस पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे’
नागपुर हिंसा पर राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि ‘पुलिस पर हमले को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद अफवाह फैली कि धार्मिक कंटेंट को जलाया गया। ऐसा लगता है कि यह सुनियोजित हिंसा थी, लेकिन किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।’
12:09 PM, 18-Mar-2025
शिवसेना यूबीटी नेता ने हिंसा के लिए सीएम फडणवीस को ठहराया जिम्मेदार
महाराष्ट्र के नेता विपक्ष अंबादास दानवे ने नागपुर हिंसा का आरोप सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार पर लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल राज्य में सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। नागपुर सीएम फडणवीस का गृहनगर भी है और वे नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से विधायक हैं। दानवे ने एक बयान जारी कर कहा कि मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि नागपुर हिंसा के पीछे महाराष्ट्र सरकार, राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस का हाथ है।
11:38 AM, 18-Mar-2025
नागपुर के इन इलाकों में लगा कर्फ्यू
नागपुर में फैली हिंसा के बाद प्रशासन ने कई इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस के मुताबिक, नागपुर में फिलहाल शांति है, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। कर्फ्यू कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर में लागू है। पुलिस ने आगे की घटनाओं को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए धारा 163 के तहत प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया है।
10:27 AM, 18-Mar-2025
‘हिंसा के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं’
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने नागपुर हिंसा को लेकर कहा कि ‘हिंसा के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा में 12-14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और जिसने भी कानून को अपने हाथ में लिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
#WATCH | Mumbai | On Nagpur violence, Maharashtra MoS Home Yogesh Kadam says, “The reason behind the violence has not been found yet. 47 people have been detained so far. 12-14 police personnel were injured in the incident. 2-3 civilians also received injuries. We will find the… pic.twitter.com/Kkp9a2gpjT
— ANI (@ANI) March 18, 2025
09:32 AM, 18-Mar-2025
‘सुनियोजित थी हिंसा’
भाजपा विधायक (नागपुर मध्य) प्रवीण दटके ने कहा, ‘मैं आज सुबह-सुबह यहां पहुंचा हूं। यह पूरी घटना सुनियोजित थी। कल सुबह आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना हुई, फिर सब कुछ सामान्य था। बाद में भीड़ ने केवल हिंदुओं के घरों और दुकानों पर हमले किए। पहले सभी कैमरे तोड़े गए और फिर हिंसा को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। मैंने पुलिस आयुक्त से बात की, यह एक संवेदनशील क्षेत्र है। हमने पुलिस इंस्पेक्टर संजय सिंह को दो घंटे तक फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद था। जब पुलिस यहां पहुंची, तो यहां सब कुछ हो चुका था। मैं सीएम से भी बात करूंगा। अपराधियों की तस्वीरें डीवीआर में हैं। हम इसे पुलिस को मुहैया कराएंगे। यह अफसोस की बात है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं हुई। संजय सिंह जैसे पुलिस अधिकारी नागरिकों की बात नहीं सुनते। भीड़ का एक बड़ा हिस्सा बाहर से आया था।’
#WATCH | Maharashtra | Nagpur violence | BJP MLA (Nagpur Central) Pravin Datke says, “I have reached here this early morning. This entire thing was preplanned. After an agitation yesterday morning, an incident took place at Ganesh Peth police station, then everything was… pic.twitter.com/pnhEGomViZ
— ANI (@ANI) March 18, 2025
08:44 AM, 18-Mar-2025
लोग बोले सुबह से ही था तनाव
हिंसा को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि सुबह से ही तनाव की स्थिति थी। शाम में पथराव शुरू हो गया। नागपुर के शाही परिवार के सदस्य राजे मुधोजी भोसले ने कहा कि ‘नागपुर में ऐसी घटना कभी नहीं हुई। हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर न हो। सुबह जो भी हुआ, उसे गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते हिंसा भड़की। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, घरों पर हमले किए गए। मुझे नहीं लगता कि इसमें स्थानीय लोग शामिल थे। इसमें कुछ बाहरी आसामाजिक तत्व शामिल हो सकते हैं।’
VIDEO | Nagpur violence: Here’s what locals said about the incident that took place yesterday.
“There was tension in the area since morning. Stone pelting began in the evening… Big stones were pelted…” says a local.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/I9T6D866Ce
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2025
08:41 AM, 18-Mar-2025
नागपुर में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। जगह जगह पुलिस बल तैनात है। हिंसा में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और जगह जगह जले हुए और क्षतिग्रस्त वाहन दिख रहे हैं।
VIDEO | Maharashtra: Morning visuals from Nagpur as situation remains under control following violence last night.#NagpurViolence #NagpurNews
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/0P0E2eum2H
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2025
07:17 AM, 18-Mar-2025
नागपुर के पुलिस आयुक्त ने कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया
औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर तनाव के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत नागपुर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंदर कुमार सिंघल के आधिकारिक आदेश के मुताबिक प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे। कर्फ्यू कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर में पुलिस स्टेशन की सीमा में लागू रहेंगे।
Nagpur (Maharashtra) violence | Curfew has been imposed in the Police station limits of Kotwali, Ganeshpeth, Lakadganj, Pachpaoali, Shantinagar, Sakkardara, Nandanvan, Imamwada, Yashodhara Nagar and Kapil Nagar in Nagpur city. This curfew will remain in force until further… pic.twitter.com/N3CqzKcMv1
— ANI (@ANI) March 17, 2025







